Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 17, 2026

रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

देशभर में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेमनगर के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रेमनगर चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा प्रतीकात्मक रूप से सरकार का पुतला दहन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज देशभर में रसोई गैस की भारी कमी से आम जनता परेशान है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी इस जनसमस्या को लेकर सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. गोगी ने केंद्र सरकार से मांग की कि रसोई गैस की आपूर्ति को तुरंत सुचारु किया जाए, बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर और भी व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस विरोध प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेमनगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस सुमित खन्ना , राजीव पुंज,तरुण चक्रवर्ती, गीता बिष्ट, अभिषेक तिवारी,सरोज भाटिया, सायरा, नसरीन, प्रदीप कुमार सीटू, कुलदीप नरूला, कार्तिक बिरला, सुनील श्रीवास्तव, महेश शर्मा, सनी कुमार, राहुल तलवार,अतुल किशोर, हेली भाई,राजेश बाली, चंद मोहन शर्मा,रवींद्र जूनियर, अन्नू शर्मा, जसराज जस्सू,हरजीत सिंह , वीरेंद्र पंवार, रमेश, विनय शर्मा,रमेश नौटियालआदि मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *