कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर से हुई कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी है। रमेश ने अपने ट्वीट में कहा है कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी ने कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुद को पृथकवास में कर लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उन्होंने लिखा है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहेंगी। सोनिया गांधी इससे पहले जून महीने में भी कोविड से संक्रमित हुई थीं। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते वह कई दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं। वहीं, कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी दूसरी बार कोविड से संक्रमित हो गई थीं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


