Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 20, 2026

युवरानी महेंद्र कुमारी स्मृति राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मानित

राजस्थान के अलवर में आयोजित की गई दो दिवसीय 19 वीं युवरानी महेंद्र कुमारी स्मृति राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देहरादून के खिलाड़ियों ने उमदा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दून के पांच खिलाड़ियों को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने देहरादून के गोविंदगढ़ में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल के निवास सम्मानित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में उमा कोठरी (65+), विजयराज सिंह बिष्ट, कमल रावत, अक्षांत नेगी, अविरल नेगी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा की शिक्षा के साथ साथ बच्चों और युवाओं को खेलो में भी रुचि लेना बहुत आवश्यक होता है। कोई प्रतियोगिता जीतने पर खिलाड़ियों को एक नई पहचान मिलती है, इसके साथ साथ उनके स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे खिलाड़ियों ने देहरादून का मान बढ़ाया है, उसी तरह भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में अपने देश का भी मान बढ़ाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते है कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी सभी खिलाड़ी उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलने की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसे में युवाओं के साथ ही ज्यादा उम्र वाले भी खेलों में प्रतिभाग कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
कार्यक्रम में एल गुरुचरन कौशल, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद कोमल वोहरा, अमृता कौशल, अनुराग गुप्ता, पवन चौहान, त्रिलोचन जस्सल, हरजीत सिंह, अग्रज शर्मा, अचिन सेठी, कपिल सोनकर, कमल कन्नौजिया, याकूब अली,अशोक कुमार, जतिन कौशल, लक्ष्य कौशल उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *