Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 23, 2026

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने की सीएम धामी से मुलाकात, चारधाम यात्रा रूट को दुरुस्त करने की मांग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गुरुवार की शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात कर आगामी चारधाम यात्रा के लिए रूट की स्थिति से अवगत कराते हुए उन्हें दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चारधाम रूटों की खस्ता हाल सड़कों को यात्रा शुरू होने से पूर्व दुरुस्त करने की जरूरत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ऋषिकेश से लेकर श्रीनगर तक ही चार दर्जन से ज्यादा जगहों पर मलवा आया हुआ है। इसे लंबे समय से हटाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि कुंड से गुप्तकाशी के सात आठ किलोमीटर का मार्ग क्षतिग्रस्त है। गौरीकुंड से गुप्तकाशी मार्ग का हाल भी काफी खराब है। यात्रा का दौरान खस्ताहाल सड़कों पर केदारनाथ जी जाने वाले वाहनों की लंबी लम्बी कतारें लग जाती हैं। साथ ही कई कई घंटे जाम लग जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा कि बद्रीनाथ जी के रूट में भी अनेक स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हैं। पीपलकोटी जोशीमठ व बद्रीनाथ जी के बीच रास्ते खस्ता हाल हैं। इनको यात्रा प्रारंभ होने से पहले दुरुस्त करने अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि इस वर्ष यात्रा में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा यात्री आने की संभावना जताई जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने मुख्यमंत्री का ध्यान यमुनोत्री यात्रा मार्ग के खस्ताहाल की ओर दिलाते हुए उनको बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पालिगाड़ से जानकी चट्टी तक मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। डबरकोट में स्लाइडिंग ज़ोन में भी खतरा बना हुआ है। जिन पर काम नहीं हो रहा है। धस्माना ने कहा कि जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल व खच्चर मार्ग में भी जिस प्रकार से चौड़ीकरण का कार्य होना चाहिए था वो अब तक नहीं हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि चुनाव आचार सहिंता लागू होने से पहले यात्रा रूटों पर प्रस्तावित सभी कार्य स्वीकृत कर शुरू करवा लेने चाहिए। इससे यात्रा रूटों के काम आचार संहिता की वजह से प्रभावित न हों। धस्माना ने मुख्यमंत्री धामी का ध्यान प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय जिलों में आये दिन सड़क दुर्घटनाओं की ओर दिलाते हुए पीडब्ल्यूडी व परिवहन विभाग को इन पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने धस्माना को अवगत करवाया कि राज्य सरकार इस विषय पर गंभीर है। आज ही इसी संबंध में उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली है। मुख्यमंत्री ने धस्माना द्वारा दिये गए सुझावों पर तत्काल अमल करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की व इनको रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *