Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 21, 2026

महिला से अभद्रता के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया निष्कासित

महिला से वाट्सएप पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अश्लीलता के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस नेता आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया। मामला देहरादून में शहर कोतवाली क्षेत्र का है।

महिला से वाट्सएप पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अश्लीलता के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस नेता आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया। मामला देहरादून में शहर कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी को कोतवाली से ही जमानत दे दी गई। उधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई थी। महिला के मुताबिक इंश्योरेंस पॉलिसी के संबंध में वह आजाद अली को वाट्सएप पर जानकारी देती थी। आरोप है कि इसी बीच आजाद अली ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अश्लील बातें की।
इस बात की जानकारी महिला के पति को मिली तो उन्होंने आजाद अली को वाट्सएप कॉल की। आरोप है, इस दौरान भी उसने अभद्रता की। उन्होंने यह बात रिकार्ड कर ली। सोमवार को बैंक मैनेजर अपने पति के साथ शहर कोतवाली पहुंचीं और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई। जहां कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सजा सात साल से कम है, इसलिए उसे कोतवाली से ही जमानत दी जाए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी पटेलनगर कोतवाली व शहर कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं,स आजाद अली ने सफाई दी कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। महिला चार महीने से वाट्सएप पर चैट कर रही थी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके सबूत भी मौजूद हैं। महिला खुद को बीमा एजेंट बताकर फोन कर रही थी।
वहीं, महिला की ओर से लगाए गए आरोपों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आजाद अली को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आजाद अली कांग्रेस में पूर्व प्रदेश सचिव व विशेष आमंत्रित सदस्य थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *