Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 20, 2026

हरिद्वार मे मिली हार को पचा नही पा रही कांग्रेस: मनवीर सिंह चौहान

उत्तराखंड भाजपा ने कहा की कांग्रेस को हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और अब हार के लिए बहाने तलाश रही है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता दो विधान सभा चुनावों मे पहले भी नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार निकाय चुनाव मे जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे हुए विकास कार्यो पर मुहर लगाई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि विकास कार्यो का ही असर है कि कांग्रेस बुरी तरह से उन क्षेत्रों मे भी पिछड़ गयी जहां पर उसने हाल के विधान सभा चुनावों मे बढ़त हासिल की थी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों मे आरक्षण और परिसीमन का भी पूरी तरह से पालन किया गया और इसमे पूरी प्रदर्शिता भी बरती गयी। इस बार जनता ने दुष्प्रचार को दरकिनार कर विकास के नाम पर वोट किया और विपक्ष के किसी भी प्रलोभन का बायकाट कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि गुटबाजी और बिखरी हुई कांग्रेस अब हार का ठीकरा सरकार और सरकारी मशीनरी पर फोड़ने के फिराक मे है, लेकिन जनता सब जानती है। हकीकत यह है की कांग्रेस हार को पचा नही पा रही है और पंचायत मे मिले जनादेश का अपमान कर रही है। क्योंकि जनता जान चुकी है कि देश और प्रदेश में सिर्फ भाजपा ही विकास को गति दे सकती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *