Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 27, 2026

गुरुद्वारा लक्की शाह में कांग्रेस ने एएसजी आई केयर के साथ मिल कर लगाया आंखों की फ्री जांच का कैंप

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पश्चिम पटेलनगर की संजय कॉलोनी के गुरुद्वारा लक्की शाह में कांग्रेस व एएसजी आई केयर के संयुक्त तत्वाधान में फ्री आई कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 150 लोगों की आंखों की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों को दवा भी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में स्वयंसेवी संगठनों के काम करने के लिए बड़े अवसर हैं। वंचित समाज तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बीच आंख, नाक, कान, महिला बाल व अन्य रोगों की जांच व इलाज के कैंप आयोजित कर इन वर्गों को लाभ दे कर सेवा की जा सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सरकार अकेले कुछ खास नहीं कर पा रही है। अगर प्रदेश में हिमालयन अस्पताल व महंत इंद्रेश अस्पताल जैसे चैरिटेबल संस्थान ना हों तो प्रदेश के आम आदमी का इलाज करवाना दुश्वार हो जाए। एएसजी आई सेंटर की ओर से संजय कालोनी के निवासियों के लिए मुफ्त जांच व दवा तथा चश्मे की व्यवस्था व ऑपरेशन के लिए आयुष्मान व गोल्डन कार्ड वालों के निशुल्क कैशनलेस ऑपरेशन का कैंप लगाना सराहनीय प्रयास है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने पटेलनगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व एएसजी आई केयर सेंटर को फ्री आई कैंप आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में एएसजी आई केयर सेंटर जहां भी अपने कैंप आयोजित करेगा उसे कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पूर्व धस्माना ने विनोद सिंह व अन्य अतिथियों के साथ अरदास में प्रतिभाग किया व आई कैंप का विधिवत उद्घाटन किया। कैंप में 150 से ज्यादा मरीजों ने अपनी आंखों का परीक्षण करवाया। शिविर में कांग्रेस नेता सौरव शर्मा, सरदार जसविंदर सिंह मोठी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार मोहिंदर सिंह, जगदीश धीमान, हेमंत गुप्ता सरदार गुरदीप सिंह, गुरदीप सिंह रावत, रविंदर सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार दरबान सिंह, सरदार दारा सिंह, प्रकाश कौर आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *