Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना का जनसंपर्क जारी, कांग्रेस घोषणापत्र बनाने में रही अहम भूमिका, देखें घोषणापत्र

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में देहरादून स्थित कैंट सीट से प्रत्याशी एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का क्षेत्र में प्रचार अभियान जारी है। वह घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में देहरादून स्थित कैंट सीट से प्रत्याशी एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का क्षेत्र में प्रचार अभियान जारी है। वह घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही लोगों को कांग्रेस की नीतियां बता रहे हैं। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। इसे बनाने में धस्माना की भूमिका भी अहम रही। कारण ये रहा कि वह घोषणापत्र समिति के प्रदेश संयोजक भी रहे।
लोगों को दी घोषणापत्र की जानकारी
क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने लोगों को कांग्रेस के घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गैस की कीमतें पांच सौ रूपये के पार नहीं होगी। प्रदेश में पांच साल के भीतर चार लाख रोजगार दिए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। खास पैकेज बनाएंगे। पर्यटन पुलिस के जरिए भर्ती निकलेगी। पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे की समस्या का समाधान होगा। नौकरी में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशाओं और आंगनवाड़ी का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा। कमजोर परिवारों की मदद के लिए 40 हजार रुपये की सालाना मदद मिलेगी। गांव गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएगी।

कांग्रेस का घोषणापत्र देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

Manifesto_Feb1
कांग्रेस ही विकास में सक्षम
उन्होंने लोगों को बताया कि कांग्रेस की प्रदेश का विकास कर सकती है। इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। राज्य के विकास को दोबारा से पटरी में लाया जाएगा। साथ ही प्रदेश में नए वित्तीय संसाधन जुटाने के प्रयास होंगे। साहसिक खेल अकादमी की प्रदेश में स्थापना की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी, पत्रकारों, पोर्टलों, वकील, किसान, समाज के हर वर्ग की बात घोषणापत्र में है। साथ ही सरकार बनते ही पहले साल 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। इसके बाद इस छूट को बढ़ाया जाएगा।

कैंट में होगा सूर्योदय
चुनाव प्रचार के दौरान सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देहरादून कैंट की स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी खराब है, ये किसी से छुपी नहीं है। कोरोना जैसी विकट स्थिति में भी मैंने खुद जान हथेली पर लेकर आवाज उठाई और संघर्ष किया। कैंट निवासियों के घर के निकट ही चिकित्सा की व्यवस्था करना हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘चार धाम चार काम’ के अंतर्गत चिकित्सा व्यवस्था में सुधार को भी शामिल किया गया है। अब और इंतजार नहीं। इस बार कैंट में कांग्रेस के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कैंट में नया सूर्योदय होगा। उत्तराखंड की जनता इस बार परिवर्तन को लेकर एकमत है। समावेशी विकास और नई सुबह की आशा है। इस बार परिवर्तन का पूरा भरोसा है।

प्रियंका गांधी का किया स्वागत
सूर्यकांत धस्माना और पूर्व विधायक राजकुमार ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के देहरादून आगमन पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किए।
33 साल बाद भी कैंट क्षेत्र की समस्याएं जस की तस
भाजपा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में 33 सालों तक राज किया है परन्तु इन 33 सालों में क्षेत्र का कोई विकास नही किया है। क्षेत्र की जनता आज भी विकास से तरस रही है, जल भराव की समस्या, छोटी बिंदाल में बाढ़, मलिन बस्तियों का मालिकाना हक व प्रेमनगर के 1947 में पाकिस्तान से आये लोगों को आजतक भी उनका मालिकाना हक नही मिला।
जीएमएस रोड़ स्थित चौधरी फार्म में श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की वर्चुअल रैली को सुनने आये क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी धस्माना ने कहां कि यदि इस चुनाव में प्रदेश की जनता राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाती है तो वह प्रेमनगर के वो नागरिक जो 1947 में पाकिस्तान से उजड़ कर यहां बसे थे उन्हें उनके घरों का मालिकाना हक दिलाएगी।
इस मौके पर धस्माना ने कहा कि भाजपा ने 33 साल कैंट विधानसभा क्षेत्र में राज किया है परंतु क्षेत्र की समस्यायें ज्यूँ जी त्युं बनी हुई है। कांग्रेस चार धाम चार काम को लेकर जनता के बीच प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहला निर्णय रसोई गैस की कीमतों को कम करना है। उन्हीने कहाँ कि मेरा वादा है रसोई गैस सिलेंडर 500 से पार नही जाएगा और यदि 500 से ऊपर की कीमत में रसाई गैस मिलती है तो 500 से ऊपर की कीमत केंद्र सरकार को कांग्रेस सरकार भुगतान करेगी। धस्माना ने कहा कि प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य का जिम्मा हमारा होगा। हमारी सरकार आते ही 5 लाख परिवारों को 40 हज़ार रुपये सालाना दिया जाएगा साथ ही लाभांति परिवारों की संख्या में बढ़ोतरी होती रहेगी।
भारी संख्या में लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्र के लोग कांग्रेस में शामिल हुए। इनमें ऋषिराम पैन्यूली पूर्व प्रदेश महामंत्री वनाधिकार कर्मचारी संघ, महेंद्र सिंह रिटायर वन अधिकारी, खेम सिंह रावत, राजाराम ध्यानी, मदन सिंह बोरा, सुरीलाल, अश्विनी कुमार, राम लाल, रमेश दत्त रतूड़ी, मनमोहन भण्डारी, प्रभात कुमार मौर्य, माया राम, आनन्द सिंह घुसाई आदि के साथ सेकड़ो लोग शामिल हुए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *