Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

दिल्ली में सीएम तीरथ मिले भाजपा नेताओं से, कांग्रेस नेता और आंदोलनकारी मिले तीरथ से, गिनाई समस्याएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे तीरथ सिंह रावत जहां भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता और उत्तराखंड राज्य आंदोलनरी ने उनसे भेंट की।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे तीरथ सिंह रावत जहां भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता और उत्तराखंड राज्य आंदोलनरी ने उनसे भेंट की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों की चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इस मौके पर सीएम ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक, उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व दर्जामंत्री धीरेंद्र प्रताप ने शुक्रवार देर रात उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट की। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री को दिया।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और उक्त ज्ञापन पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। बताया कि इस चार सूत्री ज्ञापन में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय रहे तमाम राज्य आंदोलनकारियों का तत्काल चिह्नीकरण पूरा किया जाना, गैरसैण में प्रदेश की स्थाई राजधानी का निर्माण किया जाना, आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन 15000 रुपये प्रतिमाह देने, प्रदेश में निरंतर बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, लोकायुक्त की नियुक्ति करने, आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन दिए जाने की मांग शामिल है।
इस मौके पर उनके साथ दिल्ली अचिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के अध्यक्ष मनमोहन शाह और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद थे।


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया गंगाजल
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के संदर्भ में प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में लिए गए निर्णयों से उन्हें अवगत कराया। साथ ही आगे की योजनाएं भी बताई। उन्होंने केंद्र की ओर से उत्तराखंड को निरंतर मिल रहे सहयोग पर आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गंगाजल भेंट किया।


सांसद बलूनी से मिले तीरथ
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्यसभा सांसद श्री अनिल बलूनी से उनके आवास पर भेंट की। सांसद बलूनी ने उनका स्वागत किया और कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास अभियान में निरंतर उनके साथ हैं। हम उत्तराखंड को विकसित, संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और वरिष्ठ नेता बलराज पासी भी थे। गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी त्यागपत्र देने से पहले सांंसद बलूनी से दिल्ली में मिले थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *