Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 12, 2026

खटीमा से देहरादून आ रहे सीएम धामी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम में फंसा, पंतनगर में की गई इमरजेंसी लैंडिंग

खटीमा से देहरादून जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम में फंस गया। इस पर पंतनगर एयरपोर्ट में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला चल रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्र में भी दिन के समय आंधी आ रहाी है। ऐसे में खटीमा से देहरादून जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम में फंस गया। इस पर पंतनगर एयरपोर्ट में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
बताया जा रहा है कि जब उन्होंने उड़ान भरी तो कुछ ही देर में तेज आंधी व हल्के बादल से मौसम खराब हो गया। इस पर पायलट ने हेलीकाप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। सूचना पर आनन फानन जिले के आला अफसर पंतनगर पहुंच गए। एयरपोर्ट अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय हो गए। सीएम अभी पंतनगर में ही रुके हुए हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *