Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 31, 2026

क्रिकेट मैदान में सीएम धामी ने दिखाए बल्लेबाजी का जौहर, टीम को जिताने में की मदद, युवा मोर्चा चार रन से हारा

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की टीम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सीएम इलेवन ने चार रन से मैच जीत लिया। इस मैच में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी बल्लेबाजी के जौहर दिखाते नजर आए।

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की टीम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सीएम इलेवन ने चार रन से मैच जीत लिया। इस मैच में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी बल्लेबाजी के जौहर दिखाते नजर आए। मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में ये मैच खेला गया।
मुख्यमंत्री- XI एवं भाजयुमो – XI के बीच खेले गए मैच में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री XI की टीम ने 7 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 02 विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 13 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व के भाजयुमो – XI निर्धारित 7 ओवर में 01 विकेट खोकर 45 रन बना पायी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नाबाद रहते हुए 13 रन बनाए। बृजेश ने 21 रन बनाए, वह रन आउट हुए। सुबोध उनियाल दो रन बनाकर नाबाद रहे। ओपनर खिलाड़ी जे खंडूरी कोई रन नहीं बना पाए। तीसरी गेंद पर उन्हें सूर्या ने आउट कर दिा। वहीं, युवा मोर्चा की टीम से कुलदीप ने 16 रन बनाए और वह नाबाद रहे। कुंदन 13 रन जोड़ पाए। रोशन ने तीन और सूर्या ने दो रन का योगदान दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उसी तरह सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भाईचारे को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य होता है। आज दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड का सतत विकास करना एवं अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के नई खेल नीति लाई गई है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रणजी एवं भारतीय टीम में खेलने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, सहदेव सिंह पुण्डीर, देशराज कर्णवाल, भजपायुमो के पदाधिकारी एवं सीएम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *