Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 6, 2026

सीएम धामी ने परिवहन मंत्री गडकरी से की भेंट, केएस चौहान को मीडिया सेंटर हल्द्वानी से किया संबद्ध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टीविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एनएच 109K के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिए उत्तराखंड लोनिवि को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य के लिए लोनिवि को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एनएच 09 के अन्तर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी 2.81 से किमी 50.00 ) के लिए बीआरओ द्वारा प्रस्तुत डीपीआर की स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 04 लेन में निर्मित किये जाने, एनएच 731K के अन्तर्गत मझौला – खटीमा ( 13 किमी) मोटर मार्ग को 04 लेन में परिवर्तित करने के संबंध में भी अनुरोध किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

केएस चौहान को मीडिया सेंटर हल्द्वानी से किया संबद्ध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी को अधिक प्रभावशाली एवं सक्षम बनाने तथा कुमाऊं मंडल के अन्तर्गत आने वाले समस्त जनपदों के ग्रामों तक राज्य सरकार की ओर से किये जा रहे कार्यों के सफल प्रचार-प्रसार एवं उन समस्त कार्यों को आम जन मानस तक मीडिया तंत्र के माध्यम से पहुंचाने के लिए संयुक्त निदेशक केएस. चौहान को अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी में सम्बद्ध किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार केएस चौहान पूर्व की भांति समय-समय पर माननीय मुख्यमंत्री के नई दिल्ली भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में उपस्थित रहते हुए मीडिया से समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही राज्य सरकार के विकास कार्य योजनाओं को राष्ट्रीय मीडिया में भी प्रचार-प्रसार का कार्य सम्पादित करेंगे। संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान को कार्यालय महानिदेशक सूचना में आवंटित कार्यों को उप निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव को आवंटित किया गया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *