बादल घिर घिर कर आए, देहरादून सहित उत्तराखंड में यहां बारिश की संभावना लाए, मौसम हुआ सुहावना, इस दिन सर्दी देगी झटका, जानिए पूर्वानुमान
अप्रैल का महीना है और इस माह में कैसा मौसम रहेगा, ये अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मैं कई बार अप्रैल माह में मौसम की खबर लिखते हुए इसका जिक्र कर चुका हूं। 11वीं क्लास में जब मैं था तो अंग्रेजी में एक कविता APRIL हमें अंग्रेजी के शिक्षक आदरणीय मनोहर लाल ने पढ़ाई और सुनाई। कविता का सार ये था कि अप्रैल एक श्रृंगार के सजी सनकी महिला के समान है। कहीं, पेड़ पौधों में कोंपलें फूटती हैं। वहीं, कहीं फूल खिलते हैं। इस माह का भरोसा नहीं होता है। कभी बहुत गर्मी होती है तो कभी अचानक ऐसा माहौल बनता है कि सर्दी हो जाए। बारिश की बात ही ना करना। इस माह यदि बारिश हो जाए तो वो भी पीछा नहीं छोड़ती है। यदि प्रकृति के नियम में गड़बड़ी ना हुई तो इस माह बारिश जरूर होती है। मुझे याद है कि उस दौरान अप्रैल माह की 14 तारीख को मेरी बहन की शादी हुई थी। इतनी बारिश और हवा आंधी चली कि मौसम सर्द हो गया। दूसरे शहर या राज्य से आने वाले परिवार के लोगों ने जब शादी के बाद वापसी की तो अधिकतर हमसे स्वेटर लेकर गए। ताकि रास्ते में सर्दी ना लगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम
फिलहाल राजधनी देहरादून का मौसम ऐसा है कि यदि आप पंखा नहीं चलाओगे तो काम चल सकता है। यदि चलाओगे तो हल्की स्पीड रखनी पड़ेगी। घर के बाहर दिन में हो सकता है धूप चलते गर्मी लगे, लेकिन घर में सामान्य स्थिति है। रात को बाहर ठंडा है और कमरे भी ठंडे हैं। ठंडे से मतलब कि पंखों की जरूरत नहीं है। यदि कोई रजाई या कंबल ओढ़कर पंखा चलाए तो इस पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं। अन्य मैदानी इलाकों में भी फिलहाल गर्मी से राहत है। पर्वतीय क्षेत्र में तो 12 महीने मौसम सर्द रहता है या फिर सुहावना रहता है। आज शुक्रवार तीन अप्रैल की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के कई हिस्सो में बादलों का डेरा है। साथ ही घर के बाहर और भीतर दोनों जगह आज मौसम सुहावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज तीन अप्रैल को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, शेष पर्वतीय जिलों एवं हरिद्वार जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। उधमसिंह नगर जिले में मौसम शुष्क रह सकता है। चार अप्रैल को भी राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थान, अन्य जिलों में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश की सभावना है। इसी तरह का मौसम नौ अप्रैल तक रह सकता है। नौ अप्रैल तक 3300 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले स्थान पर बर्फबारी भी संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
चार दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने छह अप्रैल को छोड़कर तीन अप्रैल से लेकर सात अप्रैल तक राज्य के बारिश प्रभावित जिलों के लिए कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। चार अप्रैल के लिए पर्वतीय क्षेत्र के कुछ जिलो के लिए ओरंज अलर्ट है। इस दौरान कभी कभी हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
शुक्रवार तीन अप्रैल की पूर्वाह्न पौने 12 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। चार से 10 अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तामपान क्रमशः 24, 23, 23, 23, 16, 19, 23 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 14, 12, 12, 14, 11, 10, 12 डिग्री रहने का पर्वानुमान है। यदि ये अनुमान सही साबित हुआ तो आठ अप्रैल को देहरादून में एक बार फिर से सर्दी का झटका लगने वाला है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


