इस दिन मसूरी में होगी चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी, देहरादून में सीएयू कार्यालय में निमंत्रण देने पहुंचा क्रिकेटर, किया भव्य स्वागत
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 विजेता चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव आज 12 मार्च 2026 को अपनी आगामी शादी से ठीक पहले उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (CAU) के कार्यालय देहरादून में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठन के सचिव, अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी से विशेष मुलाकात की। उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व सचिव एवं बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा को अपनी शादी का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया। साथ ही उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कुलदीप यादव लगभग दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचे। जहां CAU कार्यालय पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर और पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया। महिम वर्मा ने कुलदीप को टी20 विश्व कप जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि तथा आगामी विवाह के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसके बाद CAU की सचिव किरन वर्मा ने कुलदीप यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। किरन वर्मा ने उन्हें केदारनाथ धाम की प्रतिकृति के साथ ही भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। कुलदीप ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि टीम सीमित संसाधनों के बावजूद रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंची। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष बधाई दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
महिम वर्मा ने इस मुलाकात को गर्व का विषय बताया और कुलदीप के नए जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होने की उत्सुकता जताई। यह मुलाकात क्रिकेट जगत में आपसी सम्मान, सद्भावना और कुलदीप के उत्तराखंड क्रिकेट परिवार के प्रति गहरे लगाव का प्रतीक रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कुलदीप यादव का स्वागत करने वालों में इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष माहिम वर्मा, सचिव किरण वर्मा उपाध्यक्ष अजय पांडे, देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कन्वीनर पीसी वर्मा , क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मोहित डोभाल, सुनील चौहान आदि तमाम लोग शामिल थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से प्रस्तावित है। दोनों कानपुर के निवासी हैं। जहां कुलदीप का घर जाजमऊ इलाके में स्थित है। दोनों की सगाई पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में हुई थी, जिसमें रिंकू सिंह सहित करीबी दोस्त शामिल थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शादी की रस्में 13 और 14 मार्च 2026 को मसूरी के एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में होंगी। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में, जबकि 14 मार्च को मुख्य विवाह समारोह संपन्न होगा। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम (या होटल सेंट्रम) में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित होगा। परिवार के सदस्य पहले ही मसूरी पहुंच चुके हैं। कुलदीप CAU दफ्तर से सीधे मसूरी रवाना हो गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विवाह समारोह में लगभग 200 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर सहित कई वर्तमान एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर, BCCI अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
टी20 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के कुछ दिनों बाद कुलदीप की यह व्यक्तिगत खुशी क्रिकेट प्रेमियों के लिए दोहरा उत्सव साबित हो रही है। सीएयू की ओर से कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


