Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 18, 2026

सीबीएसई ने घोषित किए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, 12वीं में ऋषिकेश के अभिनव को 99.9 फीसद अंक, ऐसे चेक करें रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज, 22 जुलाई 2022 को जारी कर दिया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, 22 जुलाई 2022 को जारी कर दिया है। इस साल सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र अपना सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ ही स्टूडेंट अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। 12वीं में इस साल का पास प्रतिशत 92.71 प्रतिशत रहा है। वहीं पिछले साल 99.37 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे।  इस बार सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में  94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है। सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल हैं। दोपहर दो बजे दसवीं का रिजल्ट भी घोष‍ित कर दिया गया। ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए हैं। वह डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्‍होंने 500 में 498 अंक प्राप्‍त किए हैं। वहीं ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून 15 स्‍थान पर रहा। देहरादून का परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। इस साल 21 लाख बच्चों ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा दी है। बोर्ड परीक्षा जून में खत्म हो गई थी, तभी से बच्चों को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार था। सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 94 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।  वहीं इस परीक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से 1.41 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो टर्म में हुई थी परीक्षा
इस साल सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई थी. पहले और दूसरे टर्म की परीक्षा में लगभग 16 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 15 जून, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। अब सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2.फिर कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
4.अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5.सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12 वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
6.इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *