उत्तराखंड के देहरादून में बादलों का डेरा, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरे से शीत दिवस, आज ओरेंज और कल यलो अलर्ट
उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। यानि की बारिश नहीं हो रही है। वहीं, नए साल के दिन देहरादून में सर्दी से स्वागत हुआ। तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखी गई। वहीं, आसमान में बादल छाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज एक जनवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घने कोहरे के चलते शीत दिवस की स्थिति है। ऐसे में यहां सर्दी का ओरेंज अलर्ट है। कल भी इन जिलों में सर्दी का यलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, फिलहाल राज्य के जिलों में पांच जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में तीन जनवरी को भी कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल आठ जनवरी तक बारिश के आसार कम ही हैं। हालांकि, बीच बीच में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में कभी कभार हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति
देहरादून में रविवार एक जनवरी की सुबह करीब साढ़े 11 बजे तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद दो और तीन जनवरी को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर ही स्थिर रहेगा। चार जनवरी से लेकर आठ जनवरी तक देहरादून में अधिकतम तापमान 18 डिग्री से लेकर 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से 11 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच एक जनवरी, छह, सात और आठ जनवरी को देहरादून में बादल छाए रहेंगे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


