उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया गढ़वाली गीत के वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन
उत्तराखंड के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका बीना बोरा के गढ़वाली गीत वीडियो 'चंदना' का विमोचन किया।
उत्तराखंड के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका बीना बोरा के गढ़वाली गीत वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन किया। महाराज ने सोमवार को अपने देहरादून में मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर गीत के विमोचन के मौके पर वीडियो के निर्माण से संबंधित सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि वह इसी प्रकार गीतों का फिल्मांकन और प्रस्तुतिकरण कर देश-विदेश में ‘देवभूमि’ की संस्कृति तथा कला का लगातार प्रचार-प्रसार करते रहें। इस मौके पर वीडियो ‘चंदना’ की निर्मात्री दर्शनी रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट एवं समाज सेवी बचन सिंह रावत मौजूद थे।



