Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 16, 2026

एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल ने देशवासियों को दी बधाई

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने एशियाई खेलों में भारत का शानदार ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार 100 पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं और करोड़ो देश वासियों को बधाई दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मंत्री डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी खेल और खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहित करते हैं। खेलों इंडिया अभियान के जरिये आज देश के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म मिल रहा है। कहा कि इसी का परिणाम है कि आज पहली बार एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने भारत का मान बढ़ाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि भारत ने अभी तक कुल 100 पदक हासिल किए हैं। जिनमें 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक हैं। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए आभार व्यक्त किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *