होली खेलने के लिए उत्तराखंड में आज तेज धूप, अब बढ़ेगा राज्य का तापमान, जानिए देहरादून का पूर्वानुमान
आज भारत में रंगों का उत्सव होली पर्व मनाया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य में होली के अनुकूल आज चार मार्च की सुबह से ही तेज धूप खिल गई। ऐसे में त्योहार का मजा और बढ़ गया है। राज्यभर में मौसम शुष्क है और आज ज्यादा गर्मी भी रहने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिन में राज्य में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। यानि कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ती चली जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, चार से सात मार्च तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आठ मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी, नौ और 10 मार्च को उक्त जिलों के साथ ही रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भी इसी तरह की बारिश की संभावना है। साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली चमक सकती है। 3800 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
बुधवार चार मार्च की सुबह करीब साढ़े नौ बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। पांच मार्च से लेकर 11 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 26, 26, 27, 28, 28, 28, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15, 15, 16, 16, 17, 16, 16 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। अनुमान है कि चार से आठ मार्च तक देहरादून में आसमान साफ रहेगा। नौ से 11 मार्च तक देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


