भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह पहुंचे हल्द्वानी, चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह के दो दिवसीय प्रवास पर पहली बार जिला नैनीताल पहुंचने पर हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह के दो दिवसीय प्रवास पर पहली बार जिला नैनीताल पहुंचने पर हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सुबह लालकुआं विधानसभा के सुल्ताननगरी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जीवन आर्या के आवास में जलपान करने के बाद चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह ने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में तीन सत्रों में हल्द्वानी विधानसभा, कालाढूंगी विधानसभा और लालकुआं विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में आरपी सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सुझाव दिए और उनसे सुझाव भी लिए। इस दौरान चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से 2022 के चुनावो हेतु जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनेगी।
प्रदेश चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद रखने, तथा अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है। पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के जनहित और विकास कार्यो का प्रचार प्रसार करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, विधायक नवीन दुमका, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट सहित प्रदेश, जिले और मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




