Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 6, 2026

भाजपा चुनाव संचालन समिति ने उत्तराखंड लोकसभा की पांच सीटों के लिए भेजे 55 दावेदारों के नाम

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने आज राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए 55 दावेदारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक की जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर भेजे गए पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसमे स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय, सामाजिक संतुलन और रणनीतिक दृष्टि से विचार विमर्श कर केंद्र को भेजे जाने वाले नामों को फाइनल किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि लोकसभा सीटों के लिए न्यूनतम 5 और अधिकतम 9 नामों का पैनल को अंतिम रूप दिया गया। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित किया जा रहा है । उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बीर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद नरेश बंसल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज्यसभा सांसद अनिल बलुनी पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, कल्पना सैनी, प्रदेश में कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, मदन कौशिक, पार्टी के राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी दीप्ति रावत, स्वराज बिद्धवान सुरेश भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल सहित अन्य संचालन समिति सदस्य मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *