Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 5, 2026

पांच साल के पांच काम नहीं गिनवा पाई बीजेपी, दो फरवरी को प्रियंका गांधी रिलिज करेंगी उत्तराखण्डी स्वाभीमान प्रतिज्ञा पत्र

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता प्रो गोरव वल्लभ ने कहा कि बीजेपी अपने पॉंच साल के पॉंच काम भी नही गिनवा पाई। अब उसके पॉंच विधायक भी नही बन पाएंगे। देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर कड़े हमले किए।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता प्रो गोरव वल्लभ ने कहा कि बीजेपी अपने पॉंच साल के पॉंच काम भी नही गिनवा पाई। अब उसके पॉंच विधायक भी नही बन पाएंगे। देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर कड़े हमले किए। कहा कि भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोषी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी उत्तराखंड की मौजूदा सरकार के पॉंच साल के कार्यकाल के पॉंच काम भी नही गिनवा पाए। दूसरी ओर दस मार्च को सरकार के गठन के बाद जिस टेबल पर मुख्यमंत्री अपने पद की शपथ के हस्ताक्षर करेंगे, उसी टेबल पर उत्तराखंडी स्वाभीमान के लिए ‘चार धाम-चार काम’ पर भी हस्ताक्षर किए जाऐगें।
भाजपा पूरी तरह कनफ्यूजड पार्टी है
उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने पॉंच साल के कार्यकाल के दौरान तीन मुख्यमंत्री बदल दें, वो कनफ्यूजड पार्टी नही है तो और क्या है। जो पार्टी पहले बिना सोचे समझे देव स्थानम बोर्ड के गठन का काम करें और उसके पश्चात लाखों तीर्थ पुरोहितों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दबाव में आकर उसे वापस ले, तो वह पार्टी कनफ्यूजड नही है तो और क्या है। जिस पार्टी ने तीन तिगाडा काम बिगाडा में से दो मुख्यमंत्रियों को विधानसभा का चुनाव लड़ने के लायक तक नही समझा, वह कनफ्यूजड नही है तो क्या है।
पत्रकारों से बात करते हुए हुए प्रो गोरव वल्लभ ने यह बताया कि कल राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट मंहगाई के उपर एक श्वेत पत्र का विमोचन करेंगे। उसके पश्चात एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया जाएगा। सचिन पायलट कल देहरादून शहर में ‘डोर टू डोर’ कैम्पन में भी हिस्सा लेंगे।
उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने पत्रकारों यह बताया कि ‘उत्तराखण्डी स्वाभीमान प्रतिज्ञा पत्र’ अर्थात हमारा शपथ पत्र श्रीमती प्रियका गांधी 2 फरवरी को देहरादून में रिलिज करेंगी। उस कार्यक्रम का सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में डिजीटल रैली के माध्यम से कोरोना प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *