Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 23, 2026

उत्तराखंड में उपचुनाव के लिए भाजपा आश्वस्त, धामी के नेतृत्व मे पार्टी को मिलेगी बड़ी जीतः मनवीर सिंह चौहान

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव मे जमीनी हकीकत सामने आने के बाद भी कांग्रेस का दंभ सिर चढ़कर बोल रहा है, जो कि हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव के प्रति बीजेपी पूरी तरह से आश्वत है। सीएम धामी के नेतृत्व में पार्टी को बड़ी जीत मिलने जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि बद्रीनाथ सहित गढ़वाल क्षेत्र मे 14 विस क्षेत्रों मे कांग्रेस के दुष्प्रचार की हवा निकल गयी। जनता ने भाजपा पर विश्वास जताकर उसे आशीर्वाद दिया। बद्रीनाथ मे सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पुनर्वास और राहत कार्यों का नतीजा रहा कि यहाँ पर कांग्रेस को लोगों ने नकार दिया। इसके बावजूद कांग्रेस चुनाव जीतने के सपने गढ़ रही है, जो कि नामुमकिन है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर मैदान मे उतरने की बात कर रही है, लोक सभा में जनता ने उन्हे नकार दिया है। भाजपा जिस बेटी अंकिता की लड़ाई के लिए अग्रिम पंक्ति मे रही, कांग्रेस उसी को आधार बनाकर भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार मे जुट गयी, इस पर जनता ने उसे जवाब दे दिया। यही स्थिति बद्रीनाथ मे भूस्खलन पर भी हुआ। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और पारदर्शिता की नीति से चल रही धामी सरकार पर जनता का पूरा भरोसा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चौहान ने दावा किया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे दोनों उप चुनाव भाजपा बड़े अंतर से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी का चमत्कारी नेतृत्व का ही असर है कि उनके नेतृत्व मे भाजपा ने देवभूमि मे ऐतिहासिक रिकार्ड बनाये और धामी की लोकप्रियता आज प्रदेश से बाहर देश के अन्य राज्यों मे भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार के जरिये उप चुनाव मे मैदान मे उतरने की फिर नापाक कोशिश कर रही है, लेकिन विकास कार्यों के बूते जनता के बीच जाने की तैयारियों मे भाजपा उप चुनाव को लेकर आश्वस्त है। फिल्हाल कांग्रेस की पहली चिंता उम्मीदवार की तलाश है और इसके लिए ही मंथन उसकी चुनौती भी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *