Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 12, 2026

महाराष्ट्र के गर्ल्स हॉस्टल की शर्मसार घटना के विरोध में भारतीय जन महासभा का महिला दिवस के दिन प्रदर्शन

भारतीय जन महासभा ने जलगांव महाराष्ट्र के सरकारी आशादीप गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से जबरन कपड़े उतरवा कर न्यूड डांस करवाने की घटना के विरोध में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन झारखंड के जमशेदपुर में प्रदर्शन का निर्णय लिया है।


भारतीय जन महासभा ने जलगांव महाराष्ट्र के सरकारी आशादीप गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से जबरन कपड़े उतरवा कर न्यूड डांस करवाने की घटना के विरोध में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन झारखंड के जमशेदपुर में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।
संगठन ने उक्त घटना को को मानवता के लिए शर्मसार करने की घटना बताया। उन्होंने इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस की निंदा की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना एक मार्च की है। भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने इस पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बयान जारी कर कहा है कि महाराष्ट्र के उस एनजीओ को हम बहुत-बहुत साधुवाद देते हैं, जिन्होंने इस मामले को उजागर करने का काम किया।
बताया कि महिला और बालकल्याण विभाग की ओर से जलगांव गणेश कॉलोनी में स्थित हॉस्टल में बेसहारा, प्रताड़ित और पीड़ित महिलाओं एवं लड़कियों के रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है। जननायक फाउंडेशन (NGO) की टीम को उक्त हॉस्टल में कुछ अनैतिक काम किए जाने की जानकारी मिली, तब उन लोगो के हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं एवं लड़कियों से बातचीत करने पर हकीकत सामने आई।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस के लड़कियों के हॉस्टल में घुसकर जांच के बहाने लड़कियों के कपड़े उतरवाकर उनसे न्यूड डांस करवाना यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। लगता है कि महाराष्ट्र के मंत्री और विधायक भी इस प्रकार की चीजों में लिप्त रहते हैं। इसीलिए उन पुलिसकर्मियों को अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया है। उनको बचाने के विभिन्न प्रकार से प्रयास किए जा रहे हैं।
अतः भारतीय जन महासभा ने निर्णय लिया है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को जमशेदपुर में स्थानीय उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति जी को एक ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें मांग की जाएगी कि महाराष्ट्र सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *