Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 13, 2026

उत्तराखंड की जनता से धोखा: भाजपा सांसदों ने दूसरे राज्यों में लुटाई सांसद निधिः गणेश गोदियाल

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के गांव आज भी पानी, सड़क, स्कूल, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि भाजपा के सांसद अपनी सांसद निधि का बड़ा हिस्सा दूसरे राज्यों में खर्च कर रहे हैं। ये खुली लूट है और इसका हिसाब उनको देना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गोदियाल के अनुसार सूचना के अधिकार (RTI) से सामने आई जानकारी के अनुसार भाजपा सांसदों ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों में ट्यूबवेल, स्कूल, सामुदायिक भवन, सड़क और जल निकासी जैसे कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए। वहीं, उत्तराखंड के गांव आज भी विकास से वंचित हैं। यह उत्तराखंड की जनता के साथ खुला विश्वासघात है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के लोग पूरे देश में रहते हैं, यह तर्क देकर भाजपा सांसद अपने कर्तव्यों से भाग नहीं सकते। उन्हें याद रखना चाहिए कि उन्हें सांसद उत्तराखंड की जनता ने चुना है, किसी और राज्य की नहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गोदियाल ने कहा कि देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी, चमोली जैसे क्षेत्रों में आज भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा बदहाल है, लेकिन भाजपा सांसदों की प्राथमिकता उत्तराखंड नहीं, बल्कि राजनीतिक हित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि सांसद निधि का पूरा उपयोग उत्तराखंड के विकास के लिए किया जाए। जनता के साथ हुए इस विश्वासघात पर भाजपा सांसद जवाब दें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस के उत्तराखंड अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केंद्र सरकार को सांसद निधि के दुरुपयोग की जांच करानी चाहिए। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब जरूर देगी। यह विकास नहीं, विश्वासघात है। उत्तराखंड की जनता जवाब मांगेगी। देवभूमि को सिर्फ भाषण मिले, विकास नहीं। यही है भाजपा का असली चेहरा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *