Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 7, 2026

बीसीसीआइ के सचिव जय शाह बोले-देवभूमि उत्तराखंड को बनाएंगे क्रिकेट भूमि, होगा भव्य स्टेडियम का निर्माण

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के सचिव जय शाह ने उत्तराखंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के सचिव जय शाह ने उत्तराखंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, हमारा प्रयास रहेगा कि हम इसे क्रिकेट भूमि बनाएं। उन्होंने बीसीसीआइ के सहयोग से उत्तराखंड का अपना अलग भव्य स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसमें उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) सचिव महिम वर्मा से भी सहयोग मांगा। इस मौके पर बीसीसीआइ सचिव जय शाह व उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उत्तराखंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लिया।
रविवार को देहरादून में सीएयू की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जय शाह ने कहा कि आजकल खेलों में उपलब्धियों का दौर है। चाहे भारतीय क्रिकेट टीम हो या टोक्यो ओलिंपिक में भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है कि क्रिकेट का पैसा सिर्फ क्रिकेट तक सीमित ना रहकर अन्य सभी खेलों में भी जाए। इसके लिए बीसीसीआइ ने ओलिंपिक की तैयारियों के लिए दस करोड़ रुपये दिए।
यही नहीं, टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को एक करोड़ व अन्य पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कहा कि मैंने उत्तराखंड क्रिकेट को मान्यता देने की वकालत की थी। करीब 19 साल बाद 13 अगस्त 2019 को उत्तराखंड क्रिकेट का बनवास खत्म हुआ। कहा कि जब मैं बीसीसीआइ का सचिव बना था, उस दौरान नौ राज्यों को बीसीसीआइ से मान्यता मिली थी। तब मैंने खुद उत्तराखंड का प्रभार मांगा था, उत्तराखंड क्रिकेट की तरक्की को देख आज मुझे अपने इस निर्णय पर गर्व हो रहा है।
कहा कि उत्तराखंड का प्रभारी होने के नाते आप सभी को मुझसे बहुत उम्मीदें हैं। मैं वादा करता हूं कि आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। उन्होंने सीएयू के सचिव महिम वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने ऐसे व्यक्ति पहली बार देखे, जो अपने राज्य क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर अपने राज्य में क्रिकेट को अच्छे तरीके से संभाल रहे हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *