Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

ग्राफिक एरा के भीमताल कैंपस पहुंचे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, उन्हें 10 लाख की धनराशि की भेंट, बोले- निष्ठा व लगन में सफलता

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नैनीताल जिले में स्थित भीमताल कैंपस में भारतीय बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कहा सफलता लगन और निष्ठा में छिपी होती है‌। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपनी रुचि के हिसाब से किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए। लक्ष्य सेन ने आज ग्राफिक एरा में खेल प्रतियोगिता खेल प्रतियोगिता ‘उमंग 2023’ का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्राफिक एरा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बैडमिंटन को पहचान दिलाने वाले लक्ष्य सेन को 10 लाख की धनराशि सम्मान स्वरूप भेंट की। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने अपने संदेश में कहा कि ग्राफिक एरा राज्य की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। लिहाजा हमारा फर्ज बनता है कि राज्य की प्रतिभाओं और कौशल को प्रोत्साहित किया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

गौरतलब है कि लक्ष्य सेन को एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर ग्राफिक एरा ने 11 लाख रुपए से नवाजा था। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष तैयारी के लिए 10 लाख रुपए देने की व्यवस्था भी की है। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के निदेशक डा, मनोज चंद्र लोहनी, हल्द्वानी परिसर के निदेशक डा, मनीष बिष्ट, ग्राफिक एरा प्रबंधन समिति की वरिष्ठ सदस्य हिमानी सेमवाल, भीमताल व हल्द्वानी परिसर के विभाग अध्यक्ष, शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *