ग्राफिक एरा में पौष कानून पर जागरूकता सत्र, विशेषज्ञों ने दी अधिकारों की विस्तृत जानकारी
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘पौष कानून और कार्यस्थल की चुनौतियां’ विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने कार्यस्थल पर समानता, पौष कानून और उससे जुड़े अधिकारों व जिम्मेदारियां की विस्तृत जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) देहरादून चैप्टर के निदेशक डा. एसी जोशी ने कहा कि पौष अधिनियम केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और समानता सुनिश्चित करने की एक मजबूत पहल है। इसे हर व्यक्ति को समझना और अपनाना आवश्यक है। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पौष से जुड़ी जानकारी दी और ऐसे मामलों से निपटने के उपाय, शिकायत प्रक्रिया और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक स्तर से ही समानता, आपसी सम्मान और सही व्यवहार के मूल्यों की शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। आइएसटीडी देहरादून चैप्टर के चेयरमैन अनूप कुमार और सेक्रेटरी राजेंद्र सिंह ने भी सत्र को संबोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पर्सनालिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने किया। सत्र में पीडीपी डिपार्टमेंट की हेड डा. साक्षी गुप्ता, बायोसाइंस डिपार्टमेंट की हेड डा. मनु पंत के साथ डा. गोपालकृष्ण द्विवेदी, डा. तरुणा आनंद, स्वेता बजाज अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


