Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 16, 2026

कांग्रेस के केंद्रीय नेता एवं स्टार प्रचारक उतरेंगे मैदान पर

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय नेता एवं स्टार प्रचारक कल आठ फरवरू से मैदान पर उतरेंगे। वे डोर टू डोर प्रचार करेंगे।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय नेता एवं स्टार प्रचारक कल आठ फरवरू से मैदान पर उतरेंगे। वे डोर टू डोर प्रचार करेंगे। साथ ही जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस कड़ी में रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रागिनी नायक एवं सचिन पायलट उत्तराखण्ड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला 8 फरवरी को अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता करने के उपरान्त जूड में पार्टी प्रत्याशी श्री मनोज तिवारी के पक्ष में पद यात्रा एवं डोर टू डोर प्रचार करेंगे। साथ ही काफोन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
नौ फरवरी को हल्द्वानी में दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता करने के उपरान्त पार्टी प्रत्याशी सुमित हृदयेश के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके उपरान्त सुरजेवाला दिनांक 10 फरवरी को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पार्टी प्रत्याशी श्री महेश शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट दिनांक 8 फरवरी को अपराह्रन 12 बजे मंगलौर विधानसभा के टिकोला कलां तथा दोपहर एक बजे झबरेडा विधानसभा के शेरपुर खेलमऊ में पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने के उपरान्त अपराह्न दो बजे झबरेडा विधानसभा के ढेलना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात पायलट रूड़की विधानसभा प्रत्याशी यशपाल राणा के समर्थन में साढ़े चार बजे गणेशपुर चैक रूड़की में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि दूसरी तरफ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के ऋषिकुल में पार्टी प्रत्याशी श्री सतपाल ब्रहमचारी के समर्थन में रोड़ शो करने के साथ ही विष्णु गार्डन क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार किया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *