अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी के आवास का घेराव
उत्तराखंड में अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भाजपा विधयाकों मंत्रियों की ओर से सदन और मीडिया में दिए बेतुके बयान खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूड़ी के आवास के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार व उसके पार्टी संगठन में जिम्मेवार पदों पर बैठे नेताओं पर आरोप लगाया कि अंकिता की हत्या में संलिप्त भाजपा से जुड़े बड़े-बड़े नाम को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी के नेताओं की ओर से जिस तरह के संवेदनहीन हल्के बयान दिये जा रहे हैं, वे निंदनीय ही नही शर्मनाक हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्णय के साथ इसकी शुरुवात भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी के देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित आवास के घेराव के साथ की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के सदस्यों का युमना कालोनी स्थित मंत्री आवासों के मुख्य गेट पहुँचने पर पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद मंच के सदस्यों ने वहीं जमीन पर बैठकर एक सभा भी की। महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा सरकार लगातार VIP अपराधियों को बचाती आ रही है। भाजपा के ही पूर्व विधायक और भाजपा से जुड़ी महिला ने बीजेपी के दो बड़े नेताओं का नाम VIP अपराधियों के तौर पर लिया है। जब राज्य की जनता इन VIP अपराधियों की जाँच और गिरफ़्तारी की माँग कर रही है, तब भाजपा मंत्री सुबोध उनियाल जनता को ऐरा-गैर नत्थू खैरा बोलकर उसका अपमान कर रहे हैं, जो बहुत ही अफसोसजनक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि भाजपा का चाल-चरित्र महिलाओं के खिलाफ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार महिला अपराध में शामिल अपने नेताओं को बचाती रहती है। यही काम राज्य की सरकार भी कर रही है। अमरीका में नाबालिग बच्चियों का शारीरिक शोषण करने वाले जेफ्री एप्सटीन के साथ भाजपा सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी कई बार मिलते हैं और जेफ्री एप्सटीन हरदीप पुरी की कंपनियों में करोड़ों रुपया लगाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपराधी एप्सटीन के साथ मुलाकात करने वाले मंत्री हरदीप पुरी को बचाती आ रही है, जबकि दुनिया भर में एप्सटीन फाइल्स में आये राजनेताओं के नाम पर वहां की सरकार ने उन्हें हटा दिया है। भाजपा सरकार से ये आशा करना कि वो अपनी पार्टी से जुड़े दो बड़े नेताओं के नाम अंकिता हत्याकांड में VIP अपराधियों के रूप में आये हैं, उनके खिलाफ कारवाई करे, ये बेमानी होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सभा में मोहित डिमरी, कनिष्क, विपिन नेगी, सूरज, मनीष आदि के नेतृत्व में लोगों ने भाग लिया। मंच की उमा भट्ट ने कहा कि भाजपा का महिलाओं के प्रति चाल-चरित्र उजागर हो गया है। कैसे उत्तराखंड की एक बेटी की हत्या में शामिल VIP अपराधियों को भाजपा सरकार की ओर से लगातार बचाया जा रहा है। साथ ही उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। मंच की विमला कोली ने अंकिता हत्याकांड में एनजीओ संचालक अनिल जोशी की ओर से दायर FIR को CBI जाँच का आधार बनाने पर इसे भाजपा सरकार की साजिश बताया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मंच से जुडी सामाजिक नेत्री सुजाता पॉल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को तीन वर्ष से ज्यादा हो गया है, लेकिन आज तक उसकी हत्या में शामिल VIP अपराधियों के नाम आने पर भी उनके खिलाफ कोई कानूनी कारवाई नहीं हुई है। ये दिखाता है कि भाजपा महिलाओं के प्रति कितनी असंवेदनशील है। सभा को पद्मा गुप्ता, सूरज नेगी, पंकज क्षेत्री आदि ने भी संबोधित किया। मंच ने घोषणा की कि एक-एक करके सभी भाजपा विधायकों का घेराव किया जायेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस घेराव में समाजसेवी जगमोहन मेंदीरत्ता, भोपाल चौधरी, कमलेश खंतवाल, उदवीर पंवार, सुरेश, मंजू नैथानी, दीपा नेगी, गीता बयासी, देवेंद्र नौडियाल, हेमलता, सीमा नेगी, रूपा खत्री, शांता नेगी, बीना डंगवाल, मंजू बलोदी, विजया नैथानी, भगवानी रावत, कौशल्या चौहान, यशोदा नेगी, मातेश्वरी, किरण पुरोहित, प्रेमा बलूनी, राधा रावत, कृष्णा सकलानी आदि भारी संख्या में आदि लोग शामिल हुए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अंकिता भंडारी हत्याकांड
बता दें कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसोर्ट से 18 सितंबर 2022 की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। पुलकित आर्य रिजॉर्ट का मालिक है। विनोद आर्य और उनके दूसरे बेटे अंकित आर्य को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया था। इस मामले में चर्चा ये भी रही कि किसी वीआईपी को खुश करने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मामले में राजनैतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों के शामिल होने और ढ़ंग से जाँच नहीं होने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार मिला। अंकिता की माँ के दावों से मामले को अधिक तूल मिला। पुलिस के आरोप में प्रभावशाली व्यक्तियों के शामिल होने के दावे को शामिल नहीं किया। आज तक वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हुआ। इस मामले के प्रमुख अभियुक्त पुलकित आर्य (रिज़ॉर्ट के मालिक), अंकित गुप्ता (रिज़ॉर्ट के सहायक प्रबंधक) और सौरभ भास्कर (रिज़ॉर्ट के प्रबन्धक) हत्या की बात कबूल कर ली। कोटद्वार कोर्ट में हुई सुनवाई में तीनों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मामले में नया खुलासा बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर ने वीआईपी के नाम को लेकर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया। इसमें दावा किया गया कि वीआईपी बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम हैं। साथ ही राज्य में बीजेपी के एक पूर्व महामंत्री संगठन का नाम भी इस प्रकरण से जोड़ा गया है। ऐसे में नाम सामने आने के बाद इस हत्याकांड में सैकड़ों सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, बीजेपी के प्रदेश के महामंत्री संगठन अजय कुमाार का नाम भी इस हत्याकांड में काफी समय पहले ही आ चुका है। इस नए खुलासे के बाद से ही हत्याकांड की हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने और वीआईपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के साथ ही आम लोग सड़कों पर उतर गए थे। सीएम धामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी है। ये संस्तुति एनजीओ चलाने वाले पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी की ओर से दर्ज एफआईआर के बाद की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


