अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की तेजी से चल रही तैयारी, तीन गाने तैयार, एक गीत पर दिशा पाटनी मचाएगी धमाल
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने इस साल जमकर धमाल मचाया। फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई और इसने हिंदी में भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की।
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने इस साल जमकर धमाल मचाया। फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई और इसने हिंदी में भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की। फिल्म के श्रीवल्ली, सामी सामी और ऊं अंटावा जैसे सॉन्ग ने तो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाई और खूब रील्स भी बनीं। देश और विदेश की सेलिब्रिटी इन गानों की धुन पर नाच करती नजर आई और उनके सोशल मीडिया में वीडियो भी खूब वायरल हुए। अब खबर ये है कि इन दिनों अल्लू अर्जुन की इसी सुपरहिट फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम पुष्पा द रूल पार्ट 2 होगा। इस फिल्म की भी धूमधाम से तैयारी चल रही है। फिल्म को लेकर कई खबरें आ रही हैं, कहा जा रहा है कि जिस तरह समांथा रुथ प्रभु ने फिल्म में ऊं अंटावा स्पेशल सॉन्ग किया था, उसी तरह से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस पार्ट में धूम मचाती नजर आएंगी।इस एक्ट्रेस का नाम दिशाा पाटनी बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 में दिशा का स्पेशल सॉन्ग हो सकता है। इस तरह वह साउथ में धमाल मचाती नजर आएंगी। यही नहीं, पुष्पा 2 को लेकर यह खबर भी आई है कि फिल्म के तीन गाने तैयार हो चुके हैं और इन्हें रिकॉर्ड कर लिया गया है। फिल्म के संगीतकार देवी श्री प्रसाद हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के तीन गीत तैयार कर लिए हैं। इस तरह फिल्म को लेकर निर्माता जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं। इस पार्ट को पहले की अपेक्षा ज्यादा शानदार बनाने की तैयारी में हैं।
वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो बताया जा रहा है कि पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का किरदार पहले से ज्यादा इंटेंस होने वाला है। फिर पुष्पा में फाहद फासिल की एंट्री कमाल की थी और दूसरे पार्ट में वह पुष्पा की नींद उड़ाने का काम करते जरूर नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार हैं। पुष्पा 2 के 2023 में रिलीज होने की बात की जा रही है। ऐसे में लगता है कि फिल्म समय पर अपने फैन्स को एंटरटेन करने के लिए आ ही जाएगी।



