Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 24, 2026

जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता की कोरोना से मौत, अब तक इस विभाग में चार कार्मियों की जा चुकी है जान

आज बुधवार छह मई को देहरादून में तैनात अपर सहायक अभियंता की कोरोना से मौत हो गई। अब तक जल संस्थान में कुल चार लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।


उत्तराखंड में कोरोनाकाल में अपनी जान की परवाह बगैर लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति दे रहे जल संस्थान के कर्मचारी और अधिकारी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। आज बुधवार छह मई को देहरादून में तैनात अपर सहायक अभियंता की कोरोना से मौत हो गई। अब तक जल संस्थान में कुल चार लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। आवश्यक सेवा वाले इस विभाग के कार्मिकों को कोरोना वारियर्स तक घोषित नहीं किया गया है।
जल संस्थान के धर्मपुर कार्यालय में तैनात अपर सहायक अभियंता सुनील कुमार की पिछले कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही थी। उनकी पत्नी की भी तबीयत बिगड़ी और सुनील कुमार को करीब चार दिन पहले दून अस्पताल और उनकी पत्नी को सिनर्जी में भर्ती कराया गया। आज सुनील कुमार ने दम तोड़ दिया।
जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि जल संस्थान के कार्मियों की इस तरह से कोरोना की वजह से मौत से पूरे विभाग के कर्मचारी और अधिकारी स्तब्ध हैं। इनके निधन से जल संस्थान के साथ ही उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। भगवान उनके परिजनों को दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
गौरतलब है कि 27 अप्रैल को पिथौरागढ़ जल संस्थान में तैनात अधिशासी अभियंता अशोक कुमार की भी कोरोना की वजह से मौत हो गई थी। अगले दिन 28 अप्रैल को ऋषिकेश सीवरेज योजना, अनुरक्षण शाखा (गंगा) उत्तराखंड जल संस्थान हरिद्वार में तैनात किशन, स्वच्छकार का निधन हो गया था। इसी दिन उत्तराखंड जल संस्थान, दक्षिण शाखा में तैनात कर्मचारी मोरानी देवी का कोरोनावायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।
पढ़ें: जान को जोखिम में डालकर पिला रहे हैं लोगों को पानी, कोरोना वॉरियर्स तक घोषित नहीं

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *