Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 23, 2026

अग्निपथ के खिलाफ हिमाचल के सभी जिलों में सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता, पूंजीपतियों के प्रतिष्ठानों के लिए तैयार करेंगे सुरक्षा गार्ड

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' को लेकर आज हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में अपना विरोध प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर आज हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में अपना विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह केंद्र की इस योजना का विरोध किया। प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत शिमला, सोलन, धर्मशाला, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल स्पीति, मंडी में आप कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
शिमला में डीसी ऑफिस के बाहर आप कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत के नेतृत्व में एकत्र हुए और अग्निपथ योजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी कर इसे सेना और युवाओं के खिलाफ खिलवाड़ योजना बताया है। इस मौके पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देशभर में युवाओं में आक्रोश है और युवा सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे। इसके लिए पूरी तरह से पीएम मोदी जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि चार दिन पूर्व ही केंद्र सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए एक योजना अग्निपथ लाई। इस योजना से हमारी सेना के लिए असुरक्षा का भाव पैदा हो गया है, बल्कि हमारे देश के युवा उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए योजना लाई गई है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि अग्निपथ स्कीमॉ के तहत केंद्र सरकार देश के युवाओं और सेना के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौजवान बड़ी मुश्किल से सेना में भर्ती होंगे और पीएम मोदी उन्हें चार साल में बाहर निकाल देंगे। यह युवाओं के साथ विश्वासघात है। इस स्कीम को भाजपा सरकार तत्काल वापस ले।

पूंजीपतियों के प्रतिष्ठानों के लिए तैयार कर रहे हैं सुरक्षा गार्ड
आप अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की खदानें, कोयला, एलआईसी, बैंक, सड़क, बिजली, पानी, बीपीसीएल, एयरपोर्ट, बंदरगाह सहित सब कुछ चंद पूंजीपतियों को बेच दिया है। अब उसकी रक्षा करने के लिए उन्हें सुरक्षाकर्मी चाहिए। दुनिया के तमाम देशों में सुरक्षा के लिए प्राइवेट आर्मी हायर की जाती है। कहीं पीएम मोदी अपने पूंजीपति मित्रों के लिए प्राइवेट आर्मी तो नही तैयार कर रहे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल की पीएम नरेंद्र मोदी से यही मांग है कि ‘अग्नीपथ स्कीम’ को तत्काल वापस लिया जाए। क्योंकि युवाओं को 4 साल नहीं, पूरी जिंदगी देश की सेवा करने का मौका दिया जाना चाहिए । ऐसा न हो कि समय बीतने के बाद पछताकर कानून वापस लेना पड़े। पिछले 2 सालों से सेना में भर्तियां ना होने की वजह से जो ओवरेज हो गए। मोदी सरकार उन्हें भी प्राथमिकता दें। इस योजना में न पेंशन, न भविष्य की कोई तनख्वाह, न ही कोई नौकरी की योजना‌ है। यह सेना की भावना और प्रतिष्ठा के खिलाफ है।
जुमलों से देश पूरी तरह से हो चुका बर्बाद, अशांति का माहौल
आप अध्यक्ष ने कहा, कि पीएम नरेंद्र मोदी के जुमलों से देश बर्बाद हो चुका है। इसी वजह से भाजपा का नाम भारतीय झूठा पार्टी हो गया है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज देश पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। देश में आज हर दिन चौक चौराहे पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे देश में अशांति का माहौल है। उन्होंने कहा कि यदि पीएम मोदी और केंद्र सरकार अपनी इस योजना को तुरंत वापिस नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी देशभर में आंदोलन करेगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *