Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 12, 2026

महंगाई के खिलाफ आप का फूटा गुस्सा, सिलेंडर आगे रखकर दिया धरना, चूल्हे पर पकाई रोटी

महंगाई को लेकर अब केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ विपक्ष ने हमले तेज कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी पार्क के समक्ष गैस सिलेंडर को आगे रखकर धरना दिया। इस दौरान लकड़ी का चूल्हा जलाकर उसमें रोटी भी पकाई गई।


महंगाई को लेकर अब केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ विपक्ष ने हमले तेज कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी पार्क के समक्ष गैस सिलेंडर को आगे रखकर धरना दिया। इस दौरान लकड़ी का चूल्हा जलाकर उसमें रोटी भी पकाई गई।
देहरादून के गांधी पार्क पर दिए गए धरने के दौरान आप प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। मंहगाई आज अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कई चीजें लेना अब आम आदमी के बस से कोसों दूर हो गया है। उन्होंने कहा कि, आए दिन पेट्रोल, डीजल और लगातार बढ रहे हैं। गैस के दामों से लोगों की जेब पर सरकार डाका डालने का काम कर रही है।
विशाल चौधरी ने कहा कि भाजपा राज मे महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। आत्म निर्भर भारत का सपना दिखाने वाली भाजपा ने आम आदमी की आजीविका पर कडा प्रहार किया है। उन्होंने कहा लॉकडाउन के समय से आम जनता बेरोजगारी का दंश झेल रही है। वहीं ऊपर से गैस, पेट्रोल, खाद्य सामग्री के दाम बढना आम आदमी के लिए मानसिक शोषण करना जैसा प्रतीत होता है।


उन्होंने कहा कि दस दिनों के अंदर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत मे 75 रुपये का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2020 में दो महीने के अंतराल में गैस सिलेंडर की कुल कीमत 175 रूपया बढ चुकी है। ऐसा ही हाल डीजल और पेट्रोल का है। इनकी कीमतें लगातार बढ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का आम जनता से कोई सरोकार नही है ,लेकिन जनता आगामी चुनावों में सबका जवाब देगी।
इस दौरान आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि एक ओर देश का अन्नदाता सडकों पर आंदोलन करने को मजबूर है तो, वहीं दूसरी ओर मध्यमवर्गीय वर्ग का सरकार से पूरी तरह विश्वास उठ गया है। अब जनता को बरगलाना आसान नहीं है। जनता सरकार के झांसे में अब नहीं आने वाली है। इसलिए आज महंगाई के खिलाफ इस अवसर पर आप पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के बाहर ही धरना स्थल पर चुल्हे पर रोटियां भी बनाई। ताकि इस सरकार की आंख खुल सके और एहसास हो सके कि मंहगाई का सबसे ज्यादा बोझ महिलाओं पर ही पडता है। क्योंकि घर का सारा हिसाब महिलाओं के ही कंधों पर होता है।
रजिया बेग ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी को अपनी आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है। भाजपा के विधायक, सांसद, मंत्रीगण सभी औधोगिक इकाईयों को लाभ पहुंचाने की नीति बना रहे हैं। इससे आम आदमी का कोई सरोकार नहीं है। जनता अब भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। 15 लाख व गोल्डन कार्ड जैसे खोखले दावे करने वाली भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।
इस अवसर पर आप के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट, योगेन्द्र चौहान, रविन्द्र आनंद , नवीन पिरशाली, संगठन मंत्री, राजेन्द्र सिंह, सुशील सैनी, शरद जैन, मनोज चौधरी, बबलू चौधरी, अशोक सेमवाल, सुमित दयाल, भरत सिंह सेक्रेट्री, डिम्पल सिंह, एडवोकेट विनोद कुमार, उपमा अग्रवाल, सुधा पटवाल, दिपक सलवान, सीमा कश्यप, हिमांशु पुण्डिर, मुकुल, गुरमेल सिंह, अनंत राम, एडवोकेट गयूर अली, सुनील घाघट, राजकुमार, जितेन पंत, सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, सीमा रावत, राजन, सलमा, रविन्द्र पडियार, अमित अग्रवाल, रोहित, सुशील चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *