Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 19, 2026

किसान संकल्प यात्रा में खटीमा पहुंचे आप सांसद भगवंत मान, बोले-किसानों के हक पर डाका डाल रही बीजेपी सरकार

उत्तराखंड में अपने तीन दिवसीय दौरे पर तराई पहुंचे आप सांसद भगवंत मान अंतिम दिन खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने किसान संकल्प यात्रा के तहत तराई के किसानों को समर्थन देते हुए संबोधित किया।

उत्तराखंड में अपने तीन दिवसीय दौरे पर तराई पहुंचे आप सांसद भगवंत मान अंतिम दिन खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने किसान संकल्प यात्रा के तहत तराई के किसानों को समर्थन देते हुए संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। कहा कि आज देश के जो हालत हो गए है आप सबको पता है। हमारी बहने अच्छे से जानती है। दो वक्त की रोटी मुश्किल हो गई है। नेता कई तरह पकवान का आनंद ले रहे हैं। गरीब और गरीब होता जा रहा है, अमीर और अमीर बनता जा रहा है। हमारे बच्चे डिग्रियां लेकर घर वापस आ रहे हैं। गरीब आदमी महंगे इलाज के चलते वापस आ जाता है।
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में गरीब का बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहा है। दिल्ली में इलाज मुफ्त है, दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड को बेहतर इलाज दिया जायेगा। सरकार की नियत अच्छी नहीं है। पंजाब में भी गन्ना उगता है, चीनी मिले हैं। वहा भी फसल का अच्छा पैसा नहीं मिलता है। यहां आप की सरकार आने पर किसानों को उनका हक दिया जायेगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2022 में आप हमारी सरकार बनाओ हम किसानों से किए सभी वादे पूरे करेंगे,400 रूपिये प्रति कुंतल गन्ना खरीदा जायेगा। अच्छी नई टेक्नोलॉजी की चीनी मिले खोली जायेंगी।

यदि फसल खराब होती है तो दिल्ली की तर्ज पर 50 हजार रूपए प्रति एकड़ देय होगा। हमारी बहनों को बताने की जरूरत नहीं है, वह रोज सुबह झाड़ू लगाती है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस की झाड़ू से सफाई करनी है। जितना अंग्रेजो ने हमें लूटा उससे ज्यादा इन्होंने हमें लूट दिया है। बीजेपी वाले मंदिर मस्जिद के चक्कर में हमे लड़ाते हैं। विकास करना इनके बस का नहीं है। दो बार जनता ने मुझे संसद भेजा और मैं मोदी जी से सवाल करता रहता हूं। काले धन के बारे सोचता ही रह जाता हूं, पता नहीं खाते में कब 15 लाख आयेंगे। गरीबी हटाने की जगह बीजेपी ने गरीब को ही हटा दिया है। नेताओ के बेटे ही एमपी एमएलए बनते हैं, गरीब के बच्चों को मौका मिले तो वह भी बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पैसे, हीरे, मोती जितना मर्जी जमा कर लो, साथ तो कफन भी नहीं जाता है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ का आभार जताया कि उन्हें सहयोग करने के लिए दूर दूर से यहां आए। इसके बाद सांसद भगवंत सिंह मान ने सितारगंज में किसानों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में समर्थक हाथों में तिरंगा व पार्टी झंडा लिए आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाते नजर आएं। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर सहित सैकड़ों आप कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *