Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 1, 2026

आम आदमी पार्टी ने कहा-उत्तराखंड में सभी राशन कार्डधारकों को दिए जाएं रसोई गैस के छह सिलेंडर मुफ्त

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश में सभी राशन कार्डधारकों को रसोई गैस के छह मुफ्त सिलेंडर दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दो दो बार का लॉकडाउन झेलने के बाद आर्थिक रूप से बुरी तरह से परेशान है।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश में सभी राशन कार्डधारकों को रसोई गैस के छह मुफ्त सिलेंडर दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दो दो बार का लॉकडाउन झेलने के बाद आर्थिक रूप से बुरी तरह से परेशान है। लोगों का मंहगाई से बुरा हाल है। ऐसे में राज्य सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि जनता को राहत देते हुए सभी राशनकार्ड धारकों को मुफ्त सिलेंडर दिए जाएं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने प्रदेश में अंत्योदय राशन कार्डधारकों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला लिया है। इस पर एक दिन बाद प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बाली ने कहा कि कहा कि वास्तव में अंत्योदय कार्डधारक आर्थिक रूप से परेशान हैं, लेकिन गरीबी रेखा के कार्ड धारकों का भी बुरा हाल है। वहीं एपीएल कार्डधारकों की भी स्थिति अच्छी नहीं है। उन्हें भी बुरी तरह आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि सरकार को चाहिए कि वह प्रदेश के सभी कार्ड धारकों को फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं।होना तो यह चाहिए कि जनता की आर्थिक तंगी को ध्यान में रखते हुए साल में तीन के बजाय छ गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं जाएं। उन्होंने आगे कहा कि एक ओर सरकार जनता का हितैषी बनने की बात करती है, लेकिन आज मंहगाई आसमान छू रही है और गैस के दाम भी आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। इसका असर लोगों के घरेलू बजट पर पड रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर अमल करते हुए सभी वर्ग के कार्ड धारकों को साल में 6 गैस सिलेंडर मुफ्त प्रदान करे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *