Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन, चेकअप के साथ दी मुफ्त दवाइयां

देहरादून में सूर्यवर संस्था की ओर से दुर्गा मंदिर संजय कालोनी मोहनी रोड पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य लगाया गया। इसमें 70 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। साथ ही बीमार लोगों को मुफ्त दवाइयां दी गई और उन्हें बीमारी की जानकारी देने के साथ ही उसके इलाज के संबंध में सलाह भी दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर का उद्घाटन कांग्रेस नेता एवं राजपुर विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार ने किया। उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि ऐसे शिविर लगातार लगाए जाने चाहिए। क्योंकि, वर्तमान में बीजेपी सरकार ने ईलाज को इतना महंगा बना दिया है कि गरीब व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का परीक्षण तक नहीं करा पाता है। हर टेस्ट महंगा हो गया है। वहीं, सरकारी अस्पतालों में कभी मशीन खराब रहती है, तो कभी दूसरा बहाना बनाया जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर शिविर में डाक्टर सुजना, सुनीता यादव, गनशीष सरकार, अभिषेक, संजना, पूर्व पार्षद निखिल कुमार, दिनेश नेगी, राकेश पंवार, अशोक कुमार, जहांगीर खान, इमराना प्रवीन, देवेन्द्र आदि ने उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।