Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

उत्तराखंड में पांच दिन तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, लौटेगी सर्दी, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है। रविवार 18 फरवरी की सुबह राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप निकल गई थी। साथ ही आसमान में हल्के बादल भी हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज से ही मौसम बदलेगा और उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून और पिथौरागढ़ जिले में आज के लिए गर्जन के साथ बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ओरेंज और येलो अलर्ट
19 से 21 फरवरी तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को राज्यभर के जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 फरवरी को राज्यभर में बहुत हल्की बारिश होगी। 21 और 22 फरवरी के लिए टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार 18 फरवरी की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। 19 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, 20 फरवरी को नौ व 21 फरवरी को आठ डिग्री हो सकता है। इससे बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। 22 से 25 फरवरी तक अधिकतम तापमान क्रमशः 17, 18, 18 व 20 डिग्री रह सकता है। वहीं इस अवधि में न्यूनतम तापमान क्रमशः पांच, सात, चार, छह डिग्री रहने की संभावना है। यानि इन चार दिन सुबह, शाम और रात को एक बार फिर से सर्दी का हमला होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।