केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, डीए में बढ़ोत्तरी का ऐलान, नए साल में एचआरए बढ़ना तय
केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिवाली से पहले तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दे दी गई। सरकार की मंजूरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। बढ़े हुए डीए का कैलकुलेशन बीते 1 जुलाई, 2023 से होगी और जुलाई से अक्टूबर तक का बकाया महंगाई भत्ता भी मिलेगा। इसके अलावा नंवबर महीने से सैलरी 46 प्रतिशत डीए के आधार पर बनेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अब अगले महंगाई भत्ते से उम्मीद
अब दूसरे अलाउंस के बढ़ने की बारी है। महंगाई जिस स्पीड से बढ़ रही है, उससे केंद्रीय कर्मचारियों के मिलने वाले भत्तों में भी उछाल आएगा। महंगाई भत्ता (DA) हर 6 महीने में रिवाइज होता है। जनवरी से जून 2023 तक के CPI-IW आंकड़ों पर ही इस बार महंगाई भत्ता चार फीसद बढ़ाया गया है। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यदि जनवरी माह में भी डीए भी चार फीसद के हिसाब से बढ़ेगा तो एचआरए को लेकर भी नया ऐलान हो सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस भी बढ़ाया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
25 फीसद महंगाई भत्ता क्रास होने पर बढ़ता है एचआरए
महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के साथ ही दूसरे अलाउंस में भी उछाल देखने को मिलता है। इनमें सबसे अहम और जरूरी हाउस रेंट अलाउंस होता है। साल 2021 में जुलाई के बाद महंगाई भत्ते के 25 फीसद क्रॉस होने पर HRA को रिवाइज किया गया था। सरकार ने जुलाई 2021 में महंगाई भत्ता बढ़ाकर 28 फीसदी किया था। HRA की मौजूदा दर 27%, 18% और 9% है। अगला रिविजन 50% पर होना है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए साफ है कि जनवरी माह में महंगाई भत्तों में चार फीसद का उछाल आ सकता है। इस स्थिति में डीए 50 फीसद होने पर HRA रिवाइज हो जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



