Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल ने निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, इसी माह कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य योजना के अंतर्गत देहरादून में हरिद्वार रोड पर आराघर से रिस्पना पुल तक मार्ग में ऐज से ऐज चौड़ीकरण, नाली एवं फुटपाथ निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरे निर्माण कार्य में जमा पानी पर डेंगू का लार्वा जमा होने की आशंका जताते हुए मंत्री डॉ अग्रवाल ने नाराजगी जताई। साथ ही निर्माण कार्य को इसी माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मंगलवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने 1.61 किमी लंबाई पर 978.14 लाख रुपए की लागत से किये जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि 111 विद्युत पोलों के सापेक्ष 98 पोल अभी तक शिफ्ट किया जा चुके हैं। बताया कि 93 पोलों पर विद्युत लाइन शिफ्ट की जा चुकी है तथा शेष में कार्य गतिमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि कर ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जा चुके हैं, जबकि 33 वृक्षों के सापेक्ष 33 वृक्षों का ट्रांसप्लांटपूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मार्ग के दोनों ओर 1610 मीटर लंबाई में पानी की लाइन शिफ्टिंग के सापेक्ष पूर्ण लंबाई में पानी की लाइन शिफ्ट कर दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया कि अधूरे पड़े निर्माण कार्यों में पानी जमा होने से डेंगू के लार्वा के पनपना की आशंका है। उन्होंने निर्देशित कर कहा कि तुरंत इनकी सफाई की जाए। साथ ही नालों में पड़े केबिल और गंदगी के लिए भी निर्देशित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन दिनों डेंगू, टाइफाइड जैसी खतरनाक बीमारियां पनप रही है। इसके चलते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हर हालत में निर्माण कार्य इसी माह के अंत तक पूर्ण किया जाए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता नवावृत लोनिवि अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता सन्दीप सेमवाल, अपर सहायक अभियंता संतोष आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।