Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 28, 2026

रेडक्रॉस देहरादून को मिलेगी एंबुलेंस: डॉ. धन सिंह रावत

जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून की ओर से संचालित “प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र” के लिए दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल देहरादून में नए कक्ष का उद्घाटन बुधवार 20 सितंबर को उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि देहरादून रेडक्रास को एंबुलेंस दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि रेडक्रॉस बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। मैं सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार प्रकट करता हूं। सभी सदस्यों से अपेक्षा करता हूं कि वह सभी 10 लाभार्थियों का चयन करें। वह उन्हें आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, ब्लड डोनेशन, रजिस्ट्रेशन व रेडक्रॉस सदस्यता के लिए चयनित करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने डॉक्टर एमएस अंसारी द्वारा की गई मांगों पर विचार करते हुए घोषणा की कि जिला रेडक्रॉस की शाखा देहरादून को एक एंबुलेंस दी जाएगी। साथ ही उन्होंने नागथात अस्पताल को सुचारु रूप से चलाने के लिए तथा मसूरी सेंटमैरी हॉस्पिटल को जिला रेडक्रॉस की ओर से संचालित करवाने की घोषणा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी ने कहा कि दून अस्पताल में काफी लंबे समय से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित है। आज केंद्र को 4 वर्ष बाद अपना कक्षा मिला है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों की पीड़ा कम करने के लिए उनके इलाज के लिए बहुत ही कम दाम पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने सभी डॉक्टरों से अपील की है कि जन औषधि केंद्र की जेनेरिक दवाइयां लिखें। ताकि जरूरतमंद लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंच सके। यही रेडक्रॉस का उद्देश्य भी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री द्वारा एंबुलेंस देने की घोषणा तथा नागथात एवं सेंटमैरी हॉस्पिटल मसूरी का संचालन में सहयोग एवं निरीक्षण करने के लिए धन्यवाद दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विशिष्ट अतिथि मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा ने डेंगू महामारी को देखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रेडक्रॉस की भूमिका की प्रशंसा की और आगे भी रेडक्रॉस सदस्यों से अपेक्षा की है कि वे बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम में डॉक्टर आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग अग्रवाल, नोडल अधिकारी उत्तराखंड तपन शर्मा, राज्य आंदोलनकारी एवं रेडक्रास के राज्य कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, सुभाष सिंह चौहान, कल्पना बिष्ट, अनिल वर्मा, पद्मिनी मल्होत्रा, योगेश अग्रवाल, विकास गुप्ता, डॉ शिफाअत अली, रूपाली शर्मा, डॉक्टर रिजवी, मेजर प्रेमलता वर्मा, अनामिका, सोनी गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून की सचिव कल्पना बिष्ट ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *