Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड में मानसून पड़ा धीमा, कहीं गरजने वाले बादल, कहीं कहीं बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में अब मानसून धीमा पड़ चुका है। अब कहीं कहीं गरजने वाले बादल विकसित होंगे, लेकिन बरसेंगे नहीं। वहीं, कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की, या फिर हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी पांच दिन तक जारी रहने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज बुधवार 30 अगस्त से लेकर तीन सितंबर तक उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में आज और कल गरजने वाले बादल विकसित होंगे, लेकिन बहुत हल्की से हल्की बारिश बारिश की संभावना एक सितंबर से लेकर तीन सितंबर तक है। अन्य जिलों में आज से लेकर तीन सितंबर तक कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान किसी भी दिन के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में बुधवार 30 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 31 अगस्त से लेकर छह सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री से लेकर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से लेकर 24 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान 31 अगस्त से लेकर तीन सितंबर तक दून में बादल छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।