Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

दिल्ली में इन चार दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, केजरीवाल सरकार ने किया फैसला

दिल्ली में चार दिन ड्राई डे रहने वाला है। सरकार ने चार शराब की दुकानों को बंद करने का निर्णय किया है। इसमें इसी जुलाई माह में शराब की दुकान बंद होने जा रही है। फिर अगस्त और सितंबर माह में तीन दिन शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की सूची के अनुसार, 29 जुलाई को मुहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 07 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी और 28 सितंबर को मिलाद उन नबी ईद-ए-मिलाद का पर्व पड़ रहा है। सरकार ने इन पर्वों को ड्राई डे के रूप में शामिल किया है। बता दें कि दिल्ली सरकार हर तीन माह में ड्राई डे की लिस्ट जारी करती है। इसी परिप्रेक्ष्य में यह सूची जारी की गई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।