Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

बरसात की शुरुआत में ही दून की सड़कों की खुली पोल, जल्द पूरे किए जाएं अधूरे कामः लालचंद शर्मा

मानसून से पहले की बारिश ने ही दून की सड़कों की पोल खोल दी है। साथ ही शहर की ड्रेनेज व्यवस्था भी कारगर साबित नहीं हो रही है। ऐसे में सड़कों में पानी भरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही अधूरे काम पूरे किए जाएं। साथ ही शहर की नालियों व नालों की सफाई का अभियान चलाया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लालचंद शर्मा ने कहा कि देहरादून में बारिश होने के चलते शहर का काफी बुरा हाल है। सड़कों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। इसका एक ही कारण स्मार्ट सिटी परियोजना है। स्मार्ट सिटी के कामों पर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है। कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन को कई बार कहा कि बरसात आने वाली है। काम जल्द शुरू कर दो। इसके लिए जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिए। जिलाधिकारी से भी मिले। पर कुछ हुआ नहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि बरसात शुरू हो गयी है। शहर में नालों को बनाने के लिए पड़ी निर्माण सामग्री सड़कों पर फैली है। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के नाले चोक हैं। जगह जगह सड़कों में पानी भरा है। कहीं भी दुर्घटना हो सकती है। कांग्रेस सरकार से पूछना चाहती है कि क्या स्मार्ट सिटी इसलिए देहरादून को बनाया था। स्मार्ट सिटी का बुरा हाल है। पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के कामों से कोई फायदा नहीं हुआ। उल्टा दिक्कत हो गयी। इस बाजार में बिजली की लाइन भूमिगत की गई। बिजली की तारे फुटपाथ में लटकी हैं। कोई भी हादसा हो सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि बरसात को देखते हुए अधूरे काम जल्द किये जाए। नालों की सफाई पूरी तरह से जल्द की जाए। स्मार्ट सिटी के कामों में तेजी लाए जाए। जिलाधिकारी की ओर से सभी कामों पर निगरानी रख कर रोज की रिपोर्ट ली जाए। तभी लोगों की समस्या दूर की जा सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।