Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

ऋषिकेश में पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत, बैलून ने बचाई दो की जान

मंगलवार की सुबह हरिद्वार ऋषिकेश मार्ग पर श्यामपुर के निकट मनसा देवी क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकराने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति का सेफ्टी बैलून खुल गया था। इससे चालक को भी हल्की चोट आई। पिछली सीट पर बैठे तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
हादसा श्यामपुर बाईपास मार्ग पर हुआ। सुबह पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि पहले आइ20 कार एक खंभे से टकराई। इसके बाद पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार ने सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को भी चपेट में लेते हुए एक झोपड़ी में रखे समान मेज, घड़े आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी पांच लोग घायल थे। इन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां अमित निवासी गणेशपुर रुड़की जनपद हरिद्वार, अवधेश पटेल निवासी सीबीआरआई रुड़की जनपद हरिद्वार की मौत हो गई। वहीं, सोनू निवासी मोहनपुरा रुड़की जनपद हरिद्वार को एम्स रेफर किया गया। जहां उसकी की मौत हो गई।

कार चला रहे रमेश सिंह पुत्र तेज नारायण निवासी 429 गली नंबर 10 रामनगर रुड़की हरिद्वार, प्रशांत कुमार पुत्र दया राम ठाकुर निवासी इ18 सीबीआरआई कॉलोनी रुड़की जनपद हरिद्वार को मामूली चोट आई। आगे बैठे दोनों लोग सेफ्टी बैलून खुलने के कारण बच गए।