Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

विश्व टेस्ट चैंपियनशिपः इस बार बदले गए इन नियमों के मुताबिक होगा क्रिकेट

सात जून से ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इसे जीतने के लिए दोनों ही टीमे जी जान से जोर लगाएंगी। वहीं, खिताबी मैच में कई नए नियम दिखेंगे। कारण ये है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में एक जून से नए नियम लागू हो चुके हैं। ऐसे में इस महामुकाबले से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों में तीन बड़े बदलाव हुए हैं, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबले में दिखेंगे। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सॉफ्ट सिग्रनल
इंटरनेशनल क्रिकेट में सॉफ्ट सिग्नल हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। सॉफ्ट सिग्नल पर खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस और पूर्व क्रिकेटर लगातार अपनी राय देते रहे हैं, लेकिन अब सॉफ्ट सिग्नल से जुड़े नियम बदल गए हैं। अब मैदानी अंपायरों को अपना फैसला तीसरे अंपायर को रेफर करने के लिए सॉफ्ट सिग्नल की जरूरत नहीं पड़ेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हेलमेट अनिवार्य
इसके अलावा आईसीसी ने एक और बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में हेलमेट की सुरक्षा अनिवार्य कर दी गई है। हालांकि, यह विशेष हालात के लिए किया गया है। आईसीसी ने एक जून से इंटरनेशनल मैचों के दौरान जोखिम भरी परिस्थितियों में हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन नए नियम
1- तेज गेंदबाजों का सामना करते समय बल्लेबाज़ को हेलमेट पहना अनिवार्य होगा।
2- तेज गेंदबाजी के खिलाफ स्टंप से सटकर विकेटकीपिंग करते समय विकेटकीपर का हेलमेट पहना अनिवार्य होगा।
3- विकेट के सामने फील्डर बल्लेबाज के नजदीक फील्डिंग कर रहे होंगे, तो उन्हें भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।