रेल हादसाः बीजेपी और उत्तराखंड कांग्रेस ने सभी कार्यक्रम किए स्थगित, कांग्रेस ने केंद्र को बताया जिम्मेदार
ओडिशा में हुए भीषण रेल दुर्घटना के बाद उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने दुख व्यक्त करते हुए महा जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम रखे हैं। इस संबंध में बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जो यह दुर्घटना हुई है, काफी दुखद है। इसके लिए पार्टी में ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। आज होने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उधर, ओडिशा में में भीषण ट्रेन हादसे में हताहत हुए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। ये जानकारी उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने दी। गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेन के आपस में टकराने से 261 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 900 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सदी के सबसे बड़े रेल हादसे के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बालासौर ओडिशा में हुई सदी की सबसे भीषण रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मारे गए सैकड़ों यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए व दुर्घटना में घायल हज़ारों लोगों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रेस को जारी बयान में धस्माना ने कहा कि इस दुख और शोक के माहैल में वे राजनैतिक बयानबाजी नहीं करना चाहते, लेकिन इतनी बड़ी जन हानि के लिए कौन जिम्मेदार है, इसके बारे में प्रधानमंत्री जी को तत्काल जवाब देने चाहिए। क्योंकि पिछले नौ वर्षों में देश में जितनी भी नई रेल चलीं या नए स्टेशन बने, उनके उद्धघाटन प्रधानमंत्री जी के ही कर कमलों से हुए और देश के अधिकांश लोग उन्हीं को रेल मंत्री समझते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में देश की रेल लाइनों रेल यातायात की सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया और केवल चमक दमक व दिखावे पर ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि रेल का बजट अलग से प्रस्तुत किये जाने का प्रावधान करने वाले हमारे पुरखे मूर्ख नहीं थे, किंतु कुछ अलग करने की सनक में मोदी जी ने देश के रेल बजट को ही आम बजट में मर्ज कर दिया। इसके दुष्परिणाम आज देश को भुगतने पड़ रहे हैं। धस्माना ने कहा कि जिस कवच सिस्टम के बारे में इतना बढ़ चढ़ कर प्रचार किया गया था। इस भीषणतम दुर्घटना में उसने काम क्यों नहीं किया, इसका जवाब भी रेल मंत्रालय व रेल विभाग को देना पड़ेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



