Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

कल से उत्तराखंड में फिर से शुरू हो रहा है बारिश का दौर, चार दिन का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिन राज्यभर में बारिश होने से तपती गर्मी से निजात मिली, लेकिन आज रविवार को मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना कम है। हालांकि, कल से एक बार फिर से चार दिन के लिए मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान मैदानों में भी बारिश होगी। ऐसे में चार दिन के लिए तेज हवा चलने, आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज का मौसम
रविवार को देहरादून सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप निकल गई। हालांकि, कहीं कहीं बादल भी हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 28 मई को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। हालांकि, आज के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 29 मई से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 30 मई को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। 31 मई को उक्त जिलों के साथ ही देहरादून और हरिद्वार में भी कहीं कहीं बारिश की संभावना है। एक जून को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में 29 मई से एक जून तक बारिश, गर्जन, बिजली चमकने, आंधी के मद्देनजर बारिश प्रभावित इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार 28 मई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 व न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 29 मई को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री हो सकता है। इसके बाद 30 मई से लेकर तीन जून तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री से लेकर 33 डिग्री तक और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री तक रह सकता है। चार जून को गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री हो सकता है। 28 मई से लेकर तीन जून तक देहरादून में बादल रहेंगे। 29 व 31 मई को दून में कहीं कहीं बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।