Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

यूसर्क के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा चमोली में स्टैम प्रयोगशाला शुरू

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा चमोली में स्टैम लैब का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बद्री केदार विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने यूसर्क की द्वारा ई-कन्टेंट तथा विभिन्न जनपदों में स्थापित यूसर्क स्टैम लैब की प्रशंसा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा इस प्रयोगशाला से विद्यार्थियों को वास्तविक रूप से लाभ होगा। उन्होंने यूसर्क की निदेशक प्रो. अनीता रावत से मंच के माध्यम से यह अनुरोध किया कि हमारे जनपद चमोली में ऐसी बहुत सारी प्रयोगशालाओं की और भी आवश्यकताएं हैं। उन्होंने विभिन्न विभिन्न कॉलेजों एवं विद्यालयों में यूसर्क स्टैम लैब विकसित करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के लिए एक वृहद मंच के निर्माण की भी घोषणा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में यूसर्क देहरादून के निदेशक यूसर्क प्रो. अनीता रावत ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़ते हुए कहा कि यूसर्क की यह कल्पना व प्रयास है कि प्रदेश के अन्तिम छोर तक छात्रों को प्रयोगिक रूप से विज्ञान का ज्ञान पहुंचे। उन्होंने कहा राज्य के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरूचि बढ़ाने तथा उनमें नवाचार की भावना जागृत करने के उददे्श्य से राज्य के समस्त जनपदों में चयन किय गये 28 विद्यालयो में स्टैम प्रयोगशालाओं की स्थापना यूसर्क द्वारा की गयी है। अन्य 13 नये विद्यालय चिह्नित किये गये हैं। इनमें स्टेम प्रयागशाला अगले माह तक स्थापित कर दी जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम में यूसर्क देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने कहा कि यूसर्क द्वारा प्रदेश के विभिन्न दूरूह स्थानों में बहुत सारे वैज्ञानिक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इनमें छात्रों को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी का संपूर्ण पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जाना तथा स्टैम लैब के माध्यम से उन्हें प्रयोगिक ज्ञान देना शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्टैम लैब में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग तथा गणित विषय से सम्बन्धित विभिन्न उपकरणों एवं मॉडलों को स्थापित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में दसौली ब्लाक प्रमुख विनीता देवी ने राजकीय इंटर कॉलेज गाडोरा चमोली में युसर्क द्वारा स्थापित प्रयोगशाला को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह चौहान ने कहा कि यूसर्क ने जो स्टैम लैब स्थापित की, उससे विद्यालय विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ायेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पीटीए अध्यक्ष अनिल जोशी ने इस स्टैम लैब को अपने क्षेत्र की एक महानतम उपलब्ध्यिों में से एक माना। उन्होंने कहा इस स्टैम लैब के माध्यम से विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण भी विकसित होंगें तथा वो प्रयोगात्मक रूप से समझ पायेंगे। कार्यक्रम में बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, गजेंद्र सिंह राणा, विजय प्रसाद मालासी, अतुल शाह, प्रकाश नेगी, दिगोली के पूर्व प्रधान हरीश पुरोहित, कुसुमलता नौटियाल, रोहित डिमरी, प्रकाश लाल शाह उमेशचंद्र सती, प्रकाश नैनवाल, गणेश जोशी, विनीता बिष्ट, बबीता रावत, नवीन राणा, कृष्णा कुमारी, भुवन चंद्र तिवारी तथा पी जी कॉलेज गोपेश्वर के छात्र संघ अध्यक्ष सहित 300 से अधिक लोग उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।