गंगोत्री के निकट सड़क पर फिसलकर पलटा एसबीआइ का वाहन, बाल-बाल बचे चार सवार

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क पर जमी बर्फ और पाला अब मुसीबत बनता जा रहा है। गंगोत्री धाम से लौट रहे एसबीआइ के कर्मियों का वाहन सड़क पर फिसलकर पलट गया। गनीमत रही कि वाहन खाई के बजाय पहाड़ी की तरफ पलटा। वाहन में चार लोग सवार थे। उन्हें मामूली चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला और दूसरे वाहन से भेजा।
घटना दोपहर करीब दो बजे की है। एसबीआइ के करीब चार कर्मचारी बैंक के वाहन से गंगोत्री से उत्तरकाशी की तरफ आ रहे थे। उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण सड़क पर पाला और बर्फ जमी है। इस कारण सड़क पर फिसलन है। बताया जा रहा है कि गंगोत्री धाम से करीब नौ किलोमीटर आगे आने पर एसबीआइ का वाहन भैरोधाटि के पास बर्फ पर फिसल गया।
वाहन लुढ़कते हुए पहाड़ी की तरफ पलट गया। दूसरी तरफ खाई थी। गनीमत ये रही कि वाहन खाई के बजाय पहाड़ी की तरफ जाकर टकरा गया। मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को वाहन से बाहर निकलने में मदद की। उन्हें दूसरे वाहन से उत्तरकाशी की तरफ भेजा गया। बताया जा रहा है कि सभी को हल्की फुल्की चोट लगी है।
उत्तरकाशी से सत्येंद्र सेमवाल की रिपोर्ट।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






